IPL 2023: अहमदाबाद में होंगे आईपीएल के ये 7 बड़े मुकाबले

गुजरात : क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का आगाज होने जा रहा हैं। इसको लेकर स्टेडियम में पूरी तैयारी कर ली गई हैं। 

खबर के अनुसार आईपीएल 2023 में 10 टीमें भाग ले रही हैं। 58 दिनों तक खेले जानें वाले इस टूनामेंट में 74 मैच, देश के 12 मैदान पर खेले जाएंगे। इसमें से सात मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होंगे। गुजरात के लोग स्टेडियम में मैच का आनंद उठा सकते हैं। 

आपको बता दें की स्टेडियम में मैच देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से टिकट की बुकिंग की जा रही हैं। आप आईपीएल के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा भी मैच का टिकट ले सकते हैं।

अहमदाबाद में होंगे आईपीएल के ये 7 बड़े मुकाबले?

31 मार्च 2023: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे।

9 अप्रैल 2023 : गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोपहर 3:30 बजे।

14 अप्रैल 2023 : गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7:30 बजे।

25 अप्रैल 2023 : गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे।

2 मई 2023 : गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे।

7 मई 2023 : गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, दोपहर 3:30 बजे।

15 मई 2023 : गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7:30 बजे।

0 comments:

Post a Comment