बक्सर: शिव का महीना सावन 4 जुलाई से होगा शुरू

बक्सर : इस साल सावन माह की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही हैं। पंचांग के अनुसार 4 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक सावन माह चलेगा। इसको लेकर देशभर के शिव मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई हैं। शिवभक्त इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं। 

बता दें की इस बार भगवान शिव की उपासना के लिए कुल 58 दिन मिलने वाले हैं। इस अवधि में आप भगवान शिव की पूजा आराधना कर सकते हैं। साथ ही साथ भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिष की मानें तो यह शुभ संयोग 19 साल बाद बना है। 

सावन महीने में करें इन मंत्रों का जाप। 

 ‘ऊँ शिवाय नमः ऊँ’

 ‘ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः’

‘ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ’।।

‘ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’

 ‘ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ’

‘नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।

‘ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय’।।

‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥' 

ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः’।।

0 comments:

Post a Comment