गया-हजारीबाग-कोडरमा के रास्ते चलेगी पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन

न्यूज डेस्क: पटना से रांची जानें वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना से रांची के लिए वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन 28 जून से शुरू हो जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार मंगलवार को छोड़कर ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने से यात्रियों को आने-जानें में सहूलियत होगी। साथ ही साथ यात्रीगण कम समय में इस रूट पर यात्रा कर सकते हैं। इससे समय की भी वचत होगी। 

गया-हजारीबाग-कोडरमा के रास्ते चलेगी पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन?

ट्रेन नंबर 22349 : पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना जंक्शन से 7:00 बजे रवाना होगी और यह ट्रेन 8:25 बजे गया, 9:35 बजे कोडरमा, 10:38 बजे हजारीबाग, 11:35 बजे बरकाकाना, 12:20 बजे मेसरा होते हुए 13:00 बजे रांची पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 22350 : रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची से 16:15 बजे रवाना होगी और 16:35 बजे मेसरा, 17:30 बजे बरकाकाना, 18:30 बजे हजारीबाग, 19:30 बजे कोडरमा, 20:45 बजे गया होते हुए 22:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment