बक्सर : बिहार के कॉलेजों में 75% हाजिरी नहीं, तो परीक्षा नहीं

बक्सर : बिहार के कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के कॉलेजों में छात्रों का अगर 75% हाजिरी नहीं रहता हैं तो उन्हें परीक्षा नहीं देने दिया जायेगा। इसको लेकर आदेश जारी हुआ हैं।

खबर के अनुसार में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को राजभवन की ओर से पत्र जारी करते हुए कहा गया हैं की अब विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में 75 प्रतिशत हजारी अनिवार्य होगी। वहीं 75 फीसदी से कम हाजिरी वाले छात्रों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जायेगा। 

बता दें की बिहार के कॉलेजों में ज्यादातर छात्र एडमिशन लेने के बाद कॉलेज नहीं आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ये आदेश जारी किया गया हैं। अब सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से अपने कॉलेज में उपस्थित होकर पढ़ाई करना होगा। 

राज्यपाल के प्रधान सचिव ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि जिन छात्रों का कक्षा में 75% उपस्थिति नहीं है, उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाए, जब तक की कोई उचित कारण उपलब्ध न हो।

0 comments:

Post a Comment