बक्सर : बिहार में पिता, भाई प्रापर्टी में न दें हिस्सा तो क्या करें?

बक्सर : बिहार में आये दिन ये घटना सामने आती हैं की पिता, भाई के द्वारा प्रापर्टी में हिस्सा नहीं दिया जा रहा हैं। ऐसे में लोगों को कानून का सहारा लेनी चाहिए और कानून की मदद से प्रॉपटी में अपने हिस्से का दावा करनी चाहिए। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।

बता दें की यदि दादा, पिता एवं भाई के पैतृक संपत्ति में आप हिस्सेदार हैं तो आपको पैतृक संपत्ति में हिस्सा अवश्य मिलेगा। क्यों की पैतृक संपत्ति पर किसी व्यक्ति का जन्म से अधिकार होता हैं। इस अधिकार से आपको कोई भी बंचित नहीं कर सकता हैं।

ऐसे करें अपने हिस्से का दावा?

पिता व भाई पैतृक संपत्ति में हिस्सा देने से इन्कार कर दें तो आप उन्हें क़ानूनी नोटिश भेज सकते हैं। इसके लिए आपको सबूत के साथ सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर करना होगा। वहीं प्रापर्टी को बेचा न जाए इसलिए कोर्ट से इसपर रोक लगाने की मांग कर सकते हैं।

बता दें की सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर करने के बाद कोर्ट इस मामले की जांच करेगा। इसके बाद आपको पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल जायेगा। वहीं कोर्ट में मुकदमा दयार करने के दौरान आपको जमीन के कागज देने होंगे। अगर आपके पास कोई कागज नहीं हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन के कागज निकाल सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment