खबर के अनुसार आनंद बंगला चौक के पास रवाची चाय की दुकान पर गंदगी फैलाते पाए जाने पर उसे जुर्माना नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद साफ-सफाई के लिए कोई खास उपाय नहीं किये जाने के बाद निगम ने दुकान को सील कर दिया हैं।
बता दें की शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए राजकोट नगर निगम के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। साथ ही साथ शहर में विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। लेकिन फिर भी राजकोट में कई लोग ऐसे हैं जो गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
राजकोट में दो दिन पहले भी पान खाकर सड़कों पर थूकते हुए 10 लोगों पर जुर्माना लगाया गया था। सीसीटीवी के मदद से ऐसे लोगों की पहचान की गई थी। आगे भी राजकोट में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

0 comments:
Post a Comment