अहमदाबाद के इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में बहुत से प्राइवेट एवं सरकारी हॉस्पिटल आयुष्मान भारत योजना से अधिकृत हो चुके हैं। इन अस्पतालों में आप 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार जिन लोगों ने आयुष्मान कार्ड बना लिया हैं। उन लोगों को अहमदाबाद के इन अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) की वेबसाइट पर जा कर अस्पतालों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें की अहमदाबाद में आयुष्मान भारत योजना से करीब 124 अस्पताल जुड़े हैं। जिन अस्पतालों में कई तरह की बीमारियां का इलाज मुफ्त में किया जाता हैं। साथ ही साथ आप कई तरह की बीमारियों की जांच भी मुफ्त में करा सकते हैं।

अहमदाबाद के इन अस्पतालों में 10 लाख तक मुफ्त इलाज?

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाए। 

वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहे फाइंड हॉस्पिटल के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद आप अपने राज्य गुजरात को सलेक्ट करें, जिला में अहमदाबाद का चुनाव करें।

इसके बाद आप हॉस्पिटल नाम दर्ज करें, हॉस्पिटल स्पेशलिटी दर्ज करें और फिर कैप्चा कोड भरें।

आपके द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार सभी अस्पतालों की सूची आपके सामने आ जाएगी। जहां आप आयुष्मान कार्ड मुफ्त में इलाज करा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment