अहमदाबाद : 10 साल में मोदी सरकार ने किसानों को क्या-क्या दिया?

अहमदाबाद : मोदी सरकार अपने कार्यकाल के दस साल पूरा करने जा रही हैं। इसी मौके पर ये जानने की कोशिश करेंगे की मोदी सरकार ने दस साल में किसानों को क्या-क्या दिया हैं तथा इससे किसानों के जीवन में कौन-कौन से बदलाव देखने को मिले हैं। 

10 साल में मोदी सरकार ने किसानों को क्या-क्या दिया?

1 .मोदी सरकार के दस साल में कृषि बजट में 5 गुना तक की बढ़ोतरी की हैं। 

2 .मोदी सरकार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल 6000 रुपए की राशि दे रही हैं। 

3 .मोदी सरकार ने 10 साल में किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए कृषि का बजट हर साल बढ़ाया, जिससे किसानों को कई तरह के फायदे हुए। 

4 .मोदी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को खेती के लिए आसानी से ऋण कैसे मिले इसकी व्यवस्था उपलब्ध कराई। 

5 .मोदी सरकार के द्वारा 22 करोड़ से अधिक मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को अभी तक निःशुल्क वितरित किया गया है।

6 .आपदा से किसानों की फसलों को ज्यादा नुकसान न हो इसके लिए मोदी सरकार के द्वारा फसल बिमा योजना भी चलाई जा रही हैं। 

7 .मोदी सरकार के द्वारा किसानों की फसल को लेकर कोल्ड चेन, मेगा फूड पार्क के साथ ही अन्य कई प्रकार के कृषि प्रसंस्करण की व्यवस्था की गई हैं।

8 .मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में 22 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण किया जो फसल की लागत मूल्य से 50 प्रतिशत अधिक हैं।

0 comments:

Post a Comment