एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण भारत में 37% महिलाएं और शहरी क्षेत्रों में 24% महिलाएं इस गर्भाशय फाइब्रॉएड की समस्य से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं को मासिक धर्म में भारी रक्तस्राव और पेट के निचले हिस्से में दर्द का सामना करना पड़ता हैं।
बता दें की ऐसे तो गर्भाशय फाइब्रॉएड आमतौर पर खतरनाक नहीं होते हैं। लेकिन फिर भी अगर ये समस्या बढ़ जाए तो इससे कई तरह की परेशानी हो सकती हैं। ये लाल रक्त कोशिकाओं (एनीमिया) में गिरावट जैसी जटिलताएं पैदा करती हैं।
गर्भाशय फाइब्रॉएड के संकेत?
भारी मासिक धर्म रक्तस्राव होना।
मासिक धर्म जो एक सप्ताह से अधिक समय तक रहता है
पेट के निचले हिस्से में दर्द और मूत्राशय खाली करने में कठिनाई होना।
मासिक धर्म के समय कब्ज, पीठ दर्द या पैर दर्द आदि की समस्या होना।
.png)
0 comments:
Post a Comment