खबर के अनुसार राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराने पर विभाग ने राज्य में 6.65 लाख से ज्यादा राशन कार्ड ब्लॉक कर दिए थें। जिससे गरीब लोगों को राशन लेने में दिक्कत होने लगी थी। लेकिन अब इसे फिर से खोल दिया गया हैं।
बता दें की गुजरात में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत कुल 72 लाख राशन कार्ड हैं। जिनमें से 6.65 लाख राशन कार्ड, आधार सीडिंग नहीं होने के कारण ब्लॉक कर दिए गए थे। लेकिन अब विभाग ने इसे पुनः खोलने का फैसला किया हैं।
दरअसल राजकोट समेत गुजरात में राशन कार्ड की मदद से काफी गरीब लोगों को फ्री में राशन मिलता हैं। इसलिए राशन कार्ड ब्लॉक होने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया था। लेकिन अब इसे पुनः बहाल कर दिया गया हैं। लोगों को इसका लाभ मिलना जारी रहेगा।

0 comments:
Post a Comment