खबर के अनुसार पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती को लेकर जनकारी दी हैं। पीएम के इस एलान के साथ ही गुजरात समेत देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम हो गए हैं।
बता दें की गुजरात के अहमदाबाद में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 910 रुपये थी जो अब घटकर 810 रुपये हो गई हैं। वहीं, देश की राजधानी नई दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये थी, जो आज से घटकर 803 रुपये हो गई हैं।
वहीं, इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है और इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2025 तक कर दिया हैं। यानि की इन्हे सब्सिडी का लाभ 31 मार्च 2025 तक मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment