खबर के अनुसार गुजरात में जनवरी से मार्च महीनों तक 22 टन से ज्यादा सोना खरीदा जा चुका है। जिसमे औसतन 9000 करोड़ रुपये का सोना निवेश के उदेश्य से खरीदा गया है। जबकि 6000 करोड़ रुपये का सोना आभूषण के उदेश्य से खरीदे गये हैं।
आपको बता दें की सिर्फ अहमदाबाद में तीन महीने में 23 टन सोना आया, जिसमें से 60 फीसदी सोना निवेश के लिए ख़रीदा गया। जबकि 40 फीसदी सोना आभूषणों के लिए खरीदा गया हैं। इसतरह से गुजरात में सोने की बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं।
फिलहाल अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 73500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 80000 रुपये प्रति किलोग्राम है। जानकारों की मानें तो आने वाले समय में सोने की कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। साथ ही बिक्री में भी इलाज देखने को मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment