बिहार के बक्सर में गाड़ी चेकिंग, 2 लाख जुर्माना

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर में गाड़ी चलाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर के अलग-अलग इलाकों में गाड़ियों की जबरदस्त चेकिंग की जा रही हैं। इस चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा हैं।

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर बक्सर जिले के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस के द्वारा कुल 2 लाख 15 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया हैं। साथ ही 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

बता दें की बक्सर जिले में पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगहों पर 2 पहिया व 4 पहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही हैं। इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने, बिना सीटबेल्ट के कार चलाने और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर एक्शन लिया जा रहा हैं। वहीं चेकिंग के दौरान शराब बरामदगी भी हुई हैं, जिसे जेल भेज दिया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment