खबर के अनुसार गांधीनगर में आयोजित होने वाले इस फैबेक्सा प्रदर्शनी में शहर के करीब 70 ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं और विभिन्न प्रकार के कपड़ों का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शनी 126 स्टालों के साथ 11 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।
बता दें की यह प्रदर्शनी कपड़ा कारोबारियों के लिए फायदेमंद होगा। खासकर जिनिंग, कताई, बुनाई, प्रसंस्करण, तैयार कपड़े और तैयार परिधानों सहित विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों को एक मंच पर लाने में सहायक होगी। इससे करीब 2,500 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
अगर आप कपड़े के शौकीन हैं तो आप अपने दोस्तों या परिवार के लोगों के साथ 21 से 24 मई तक गांधीनगर में फैबेक्सा प्रदर्शनी में हिस्सा ले सकते है। इस प्रदर्शनी में करीब 70 ब्रांड हिस्सा लेंगे। आप चाहें तो इसकी खरीदारी भी कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment