कैसे जानें कि आप प्रेग्नेंट या गर्भवती हैं?

हेल्थ डेस्क: शादी के बाद बहुत सी महिलाएं गर्भाधान को लेकर चिंतित रहती हैं। महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती हैं की वो प्रेग्नेंट है या नहीं। आज इसी विषय में जनने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिससे ये पता लगाया जा सकता हैं की महिला गर्भवती है या नही?

कैसे जानें कि आप प्रेग्नेंट या गर्भवती हैं?

1 .गर्भावस्था का सबसे आम प्रारंभिक संकेत मासिक धर्म का रुकना होता हैं। ऐसी अवस्था में महिलाओं को प्रेग्नेंसी टेस्ट करानी चाहिए। 

2 .महिलाओं में हल्का रक्तस्राव आम तौर पर गर्भधारण के 10-14 दिन बाद होता है। ऐसा होने पर जांच करा लेना बेहतर होता हैं। 

3 .जब महिला गर्भवती होती हैं, तो उनके शरीर के हार्मोन में बड़े बदलाव होते हैं। जिससे स्तन में कोमलता, सूजन या झुनझुनी जैसे महसूस होता हैं। 

4 .गर्भधारण के एक सप्ताह बाद ही थकान शुरू हो सकती है। हार्मोन में अचानक से बदलाव होने पर महिलाओं को ऐसा होता हैं। 

5 .गर्भधारण के दो सप्ताह बाद से ही मतली, उल्टी जैसी समस्या होने लगती हैं। इस स्थिति में प्रेग्नेंसी टेस्ट करानी चाहिए। 

6 .गर्भावस्था के कारण महिलाओं के शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे उन्हें बार-बार पेशब भी लगने लगता हैं।

0 comments:

Post a Comment