अहमदाबाद में बढ़ रहे हैं डायरिया, पीलिया, हैजा और टाइफाइड के मामले

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में गर्मी का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। इस गर्मी में प्रदूषित पानी और बाहर के खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। शहर में डायरिया, पीलिया, हैजा और टाइफाइड के मामलों में तेजी के साथ वृद्धि देखने को मिल रही हैं।

खबर के अनुसार शहर में रोजाना 60 से ज्यादा डायरिया-उल्टी के मामले सामने आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में पेट दर्द, डायरिया-उल्टी और टाइफाइड के मरीजों की कतार लगी हुई है। इसकी संख्या में प्रतिदिन इजाफा देखने को मिल रहा हैं। 

वहीं, शहर के पूर्वी हिस्से में अमराईवाड़ी, वटवा, लांभा, मणिनगर और दानिलिम्दा इलाकों में भी हैजा के मामले सामने आए हैं। जिसे देखते हुए निगम की स्वास्थ्य टीम अलर्ट हो गई हैं। साथ ही साथ इन इलाकों से पानी के सैंपल लेकर जांच किया जा रहा हैं। 

डॉक्टरों की मानें तो अहमदाबाद शहर में गर्मी जैसे जैसे बढ़ती जा रही है जिसके साथ अब महामारी भी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। प्रदूषित पानी पीने से बचें और गर्मी में बाहर का खाना न खाएं और किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

0 comments:

Post a Comment