अहमदाबाद के साबरमती इलाके में बालवाटिका शुरू

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले गरीब वर्ग के लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अहमदाबाद के साबरमती इलाके में बालवाटिका शुरू किया गया हैं।

खबर के अनुसार गुजरात राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, एएमसी और नगर निगम स्कूल बोर्ड द्वारा 6 वर्ष से कम उम्र के गरीब बच्चों के लिए बालवाटिका का संचालन किया जा रहा हैं। इससे गरीब बच्चों को शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान की जाएगी। 

बता दें की अब राज्य के गरीब बच्चे सिग्नल स्कूल वाली बालवाटिका बस में पढ़ेंगे। इस स्कूल बस में कई तरह की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। बच्चों के लिए रंगीन किताबें, नोटबुक, टीवी सेट, ब्लैक बोर्ड, बच्चों के लिए खिलौने और पानी की सुविधा से मौजूद है।

दरअसल अब सिग्नल स्कूल के तहत शुरू की गई बालवाटिका बस से गरीब बच्चों को शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। अहमदाबाद में किया गया यह प्रयोग गरीब बच्चों के लिए अच्छा माना जा रहा हैं। जल्द ही अन्य जगहों पर भी इसे शुरू किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment