लुधियाना के रास्ते चलेगी चार स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट
ट्रेन नंबर 09641 : अजमेर-ब्यास स्पेशल ट्रेन 9 मई और 23 मई को अजमेर से शाम करीब सवा पांच बजे चलेगी और अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए 10 मई की दोपहर 12 बजे ब्यास रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 09642 : ब्यास-अजमेर स्पेशल ट्रेन 12 और 26 मई को ब्यास से दोपहर 2.15 बजे खुलेगी और अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 9.45 पर अजमेर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदी कुई, अलवर, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, जाखल, धूरी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन नंबर 04833 : जोधपुर-ब्यास स्पेशल ट्रेन 16 मई को दोपहर 3.30 पर जोधपुर से खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन ट्रेन सुबह करीब 10.10 पर ब्यास पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04834 : ब्यास-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 19 मई को दोपहर 2.15 पर ब्यास से रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 9.15 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन पीपाड़ रोड, गोटन, मेडता रोड, मारवाड़ मुंडवा, नागौर, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बङ्क्षठडा, धूरी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:
Post a Comment