बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें

पटना: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज, मंगलवार 25 मार्च 2025 को कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट लाखों छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो अब अपनी मेहनत का फल देख सकते हैं। बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 1:15 बजे से एक्टिव किया जाएगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक लिंक

जो छात्र बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे थे, वे अब इसे आसानी से निम्नलिखित वेबसाइटों पर देख सकते हैं: biharboardonline.bihar.gov.in, interresult2025.com.

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: रिजल्ट देखने के लिए आप सबसे पहले, आपको बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.bihar.gov.in) पर जाना होगा।

रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: वेबसाइट के होमपेज पर '12वीं रिजल्ट 2025' का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें: जब आप लिंक पर क्लिक करेंगे, तो एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।

रिजल्ट देखे और डाउनलोड करें: सभी विवरण सही से भरने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट भी ले सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment