खबर के अनुसार लखनऊ खण्डपीठ के 15 मार्च को दिये गये आदेश को योगी सरकार ने मंजूरी दी हैं। इस आदेश में कहा गया था की यूपी पंचायत चुनाव में वर्ष 2015 को मूल वर्ष मानकर आरक्षण तय किया जाएगा। इस आदेश पर योगी कैबिनेट की मुहर लग गयी हैं।
इससे ये साफ हो गया हैं की उत्तर प्रदेश में इस साल पंचायत के चुनाव वर्ष 2015 में लागू आरक्षण के अनुसार होगा। योगी कैबिनेट में ये भी फैसला लिया गया की हाईकोर्ट द्वारा तय की गई समय सीमा के अनुसार 25 मई तक राज्य में पंचायत चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।
बता दें की उत्तर प्रदेश में जो लोग पंचायत चुनाव की तारीखों के बारे में जानना चाहते हैं तो उनको बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। क्यों की योगी सरकार की मंजूरी के बाद अब बहुत जल्द राज्य चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment