हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो ब्रेन हमारे शरीर का सबसे खास भाग हैं। इससे शरीर की सभी क्रिया नियंत्रित होती हैं। इसलिए इस अंग को स्वस्थ रहना बहुत जरुरी हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे भोजन के बारे में जो भोजन ब्रेन के लिए सबसे अच्छा होता हैं। इससे ब्रेन की कार्य प्रणाली बेहतर रहती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अखरोट।
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। आपको बता दें की ये ओमेगा-3 मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमिशन यानि कोशिकाओं के बीच सूचनाओं का आदान प्रदान बेहतर करता है। इससे दिमाग तेज काम करता है तथा दिमाग का न्यूरो सिस्टम सेहतमंद रहता हैं।
मसूर की दाल।
मसूर की दाल दिमाग के लिए बेहद लाभकारी हैं। इसमें विटामिन बी थियामिन, विटामिन बी6 और आयरन के गुण होते हैं जो दिमाग की कार्य प्रणाली को बेहतर करते हैं। इससे इंसान का ब्रेन सही तरीकों से कार्य करता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसका सेवन करना चाहिए।
चुकंदर।
मेडिकल साइंस के अनुसार चुकंदर का जूस पीने या इसे खाने से शरीर की स्टेमिना में तेजी से वृद्धि होती हैं।जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन बढ़ती है, और हमारा मस्तिष्क सही तरीके के साथ अपना काम करने लगता है। इसलिए आप इसका सेवन रोजाना करें।
काजू।
काजू भी ब्रेन के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें ब्रेन बूस्टर जिंक और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे डिप्रेशन का खतरा कम होता है और याददाश्त बढ़ती है। साथ ही साथ इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं।
हरी सब्जियां।
ब्रेन के लिए हरी सब्जियों का सेवन बेहद फायदेमंद होता हैं। क्यों की इसमें पाए जानें वाले विटामिन और मिनरल्स ब्रेन को स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रखता हैं। साथ ही साथ इंसान के ब्रेन में स्ट्रेस जैसे समस्या नहीं होती हैं।
0 comments:
Post a Comment