न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने को लेकर चीन घिरता जा रहा हैं। इसी बीच जर्मनी की एक पब्लिकेशन डेर स्पीगेल ने इस बारे में सनसनीखेज जानकारी प्रकाशित की है। उन्होंने कहा है की चीन के कहने पर WHO ने जानकारी छुपाई हैं।
आपको बता दें की जर्मनी ने देश की खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर ये रिपोर्ट प्रकाशित की है। इससे दुनिया में खलबली मच गयी हैं। इस रिपोट के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने व्यक्तिगत तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुखिया टेड्रोस अधोनाम से कोरोना वायरस को लेकर जानकारी छुपाने की अपील की थी। जिसके बाद WHO ने इसकी जानकारी दुनिया के देशों से छुपा कर रखी।
जर्मनी की खुफिया एजेंसी के मुताबिक चीन की वजह से पूरी दुनिया में कोरोना से लड़ने में 4 से 6 हफ्तों की देरी हुई। जिसके कारण पूरी दुनिया में संक्रमण फ़ैल गया और इसे रोकना अब दुनिया के देशों के लिए मुश्किल साबित हो रहा हैं।
इस रिपोट के बाद दुनिया के कई देश WHO पर सवाल उठाने लगे। लेकिन WHO ने इस रिपोर्ट को मनगंढ़त और झूठा करार दिया है। अमेरिका पहले से भी WHO को निशाना बना रहा हैं। उसने साफ कह दिया हैं की कोरोना फैलाने को लेकर चीन के साथ WHO भी जिम्मेदार हैं।

0 comments:
Post a Comment