न्यूज डेस्क: जो लोग नौकरी के लिए SSC की परीक्षा देने वाले थे। उनके लिए अच्छी खबर नहीं हैं। क्यों की लॉकडाउन बढ़ने से SSC फिलहाल कोई परीक्षा नहीं लेगी। उसने बताया की कुछ दिनों के बाद जब स्थिति सामान्य हो जाएगी तब छात्रों को इसके बारे में सूचित किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार देश के कई शहरों को अधिकतम स्तर के प्रतिबंधों के साथ रेड जोन में रखा गया है। आयोग 150 से अधिक शहरों में अपनी परीक्षा आयोजित करता हैं। इस स्थिति को देखते हुए फिलहाल परीक्षा को अभी नहीं लेने का विचार किया हैं।
आपको बता दें की SSC परीक्षा की तिथियों पर फैसला लॉकडाउन खत्म होने के बाद ले सकता है। SSC ने पहले ही सूचित कर दिया है कि SSC CHSL टियर -1 2019, SSC JE पेपर -1 2019, SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C & D 2019 और SSC CHSL 2018 कौशल परीक्षा परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं। जब कोरोना से स्थिति सामान्य हो जाएगी तो इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment