न्यूज डेस्क: भारत के साथ सीमा पर तनातनी जारी हैं। इसी बिच एक बड़ी खबर आ रही हैं की जापानी जलक्षेत्र में घुसे चीनी नेवी के पनडुब्बी को दूर तक खदेड़ दिया है। जिससे ड्रैगन बौखला गया है और जापान को युद्ध की धमकी देने लगा हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक जापानी विध्वंसक युद्धपोत कागा ने दक्षिणी जापान में ओकिनावा द्वीप के पास 24 समुद्री मील के भीतर एक चीनी पनडुब्बी देखा गया जिसके बाद जापानी नौसेना ने अपने पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट की मदद से चीनी पनडुब्बी को अपने जलक्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया।
आपको बता दें की जापान ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में चीन की हर हरकत का माकूल जवाब दिया जाएगा। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया हैं। जिस तरह चीन भारत के लद्दाख पर अपना दावा ठोकता हैं। उसी तरह वो जापान के एक द्वीप को अपना हिस्सा समझता हैं। और चीन इन द्वीपों पर कब्जा करने की कोशिश करता है।

0 comments:
Post a Comment