उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में मिलेगी नौकरी, 1100 कृषि जंक्शन की मंजूरी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की राज्य सरकार यहां 1100 कृषि जंक्शन केंद्रों की मंजूरी देने जा रही हैं। इन केंद्रों पर बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक इन केंद्रों पर कृषि से बीएससी और एमएससी करने वाले छात्रों को भर्ती किया जा सकता हैं। आपको बता दें की आधे से अधिक 615 कृषि जंक्शन पूर्वांचल के जिलों में खोले जाएंगे जबकि 315 पश्चिमी यूपी में खोले जाएंगे। शेष बचे 80 कृषि जंक्शन बुन्देलखण्ड एवं विन्ध्य क्षेत्र में खुलेंगे। इससे राज्य के किसानों को भी लाभ प्राप्त होगा। 

कृषि अधिकारी ने बताया की कृषि विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को उच्चस्तरीय समिति ने अपनी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही इसे प्रदेश में शुरू कर दिया जाएगा। कृषि जंक्शन बनते ही युवाओं के यहां नौकरी मिलेगी।  

0 comments:

Post a Comment