एक कंपनी के 288 कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव, लोगों में मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क: चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा हैं। इस वायरस से दुनिया के सभी देश कराह रहें हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर धर्मनगरी हरिद्वार से आ रही हैं। यहां एक मल्टीनेशनल कंपनी में 288 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया हैं। 
खबर के मुताबिक इस कंपनी के 400 अन्य कर्मचारियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इनके रिपोट का इंतजार किया जा रहा हैं। फिलहाल जिला प्रशासन इस कंपनी को सील करने की प्लानिंग कर रहा हैं। ताकि कोरोना के इस चेन को तोड़ा जा सके। 

मिली जानकारी के मुताबिक यहां कोरोना संक्रमण का विस्तार हो सकता हैं। क्यों की ये सभी कर्मचारी अलग अलग क्षेत्रों में रहते थे और ये आम लोगों के संपर्क में भी थे। कोरोना पॉजिटिव आने से लोगों में डर का महौल बन गया हैं। प्रशासन इन लोगों के संपर्क में आने वालों की तलाश कर रहा हैं तथा उनके सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा हैं। 

0 comments:

Post a Comment