सीएम नीतीश कुमार ने दी चेतावनी, नहीं मानें तो होगी कारवाई

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा हैं। जिससे नीतीश सरकार की चिंता बढ़ गई हैं और सरकार लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दे रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कोरोना से बिहार को अधिक खतरा है। इसलिए यहां कोरोना गाइडलाईन का पालन सख्ती से होना चाहिए। 
सीएम नीतीश ने कहा की बिहार की आबादी बेहद घनी है और यह राष्ट्रीय औसत से तीन गुनी है। लिहाजा हमें बहुत सावधान रहने की जरुरत है। क्यों की कोरोना यहां और भी उग्र हो सकता हैं। नीतीश ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की कोरोना को कंट्रोल करने के लिए वो सख्त कदम उठायें तथा लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कारवाई करें। 

आपको बता दें की बिहार में कोरोना की रफ़्तार सबसे तेज हैं। यहां 54000 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जबकि करीब 300 लोग इस वायरस से अपनी जान गवा चुके हैं। आने वाले समय में कोरोना यहां बड़ी महामारी का रूप ले सकता हैं। इसलिए सभी को सावधान रहने की ज़रूरत हैं। 

0 comments:

Post a Comment