खबर के मुताबिक चीन ने इस इलाके में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के साथ-साथ स्टील्थ लड़ाकू विमान J-20 को भी तैनात किया है। बता दें की चीन का S-400 का रडार सिस्टम बहुत परिष्कृत है और पूरे ताइवान को कवर करने में सक्षम है।
चीन का S-400 का रडार सिस्टम ताइवानी सेना के मिसाइलों, ड्रोन और लड़ाकू विमानों का पता लगा सकता है। साथ ही साथ ये ताइवान के लड़ाकू विमानों और ड्रोन को मार गिरा सकता हैं। चीन के इस कदम से साउथ चाइना सी में तनाव और भी ज्यादा बढ़ सकता हैं।
इतना ही नहीं ताइवान पर हमला करने के चीन 13 लड़ाकू ब्रिगेडों में से 10 लड़ाकू ब्रिगेडों को ताइवान की सीमा पर तैनात किया हैं। चीन ने यहां अपने सबसे घातक स्टील्थ लड़ाकू विमान J-20 को भी तैनात किया हैं। चीन ऐसी हरकत ताइवान को अपनी ताकत दिखाने के लिए कर रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment