इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की चीन ने ताइवान से लगती सीमा पर DF-17 हाइपरसोनिक मिसाइल और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात किया है। साथ ही साथ इन इलाकों में चीन अपनी सैनिकों की संख्या को तेजी के साथ बढ़ा रहा हैं। जिससे दुनिया में खलबली मच गई हैं।
एक रिपोट की मानें तो चीन इस क्षेत्र में DF-11 और DF-15 मिसाइलों को तैनात कर ताइवान को चेतावनी दे रहा हैं। आपको बता दें की चीन का ये मिसाइल हाइपरसोनिक स्पीड से अपने लक्ष्य को भेद सकती हैं तथा अपने साथ न्यूक्लियर वॉरहेड को भी लेकर जा सकती है।
चीन की इस तैयारी को देखते हुए ताइवान भी अलर्ट हो गया हैं। साथ ही साथ ताइवान अमेरिका की मदद से सुरक्षा के लिए तगड़े इंतजाम कर रहा हैं ताकि वो चीन के किसी भी हरकत का जवाब दे सके। वहीं सैटेलाइट इमेज से पता चला है की चीन ताइवान से लगी सीमा पर मरीन कॉर्प्स और रॉकेट फोर्स को भी तैनात किया हैं।

0 comments:
Post a Comment