कोच फैक्ट्री में 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

न्यूज डेस्क: कोच फैक्ट्री में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आधुनिक कोच फैक्टरी रायबरेली में कई पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा फटाफट आवेदन करें।

पदों का विवरण : जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आधुनिक कोच फैक्ट्री रायबरेली ने 110 अपरेंटिस के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : आधुनिक कोच फैक्ट्री रायबरेली के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं पास के साथ आईटीआई होनी चाहिए।

आवेदन तिथि: इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2020 तक निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार इससे पहले आवेदन को पूरा करें।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। आयु में छूट की जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

चयन प्रक्रिया : आधुनिक कोच फैक्ट्री रायबरेली के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा। 

ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार इस https://www.mcfrecruitment.in/ वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

0 comments:

Post a Comment