खबर के मुताबिक बिहार में ठंड के साथ कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ सकता हैं। इसे देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया हैं। साथ ही साथ राज्य के अलग-अलग जिलों में 533 मेडिकल टीमों द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है।
आपको बता दें की बिहार में मास्क की अनिवार्यता को लेकर भी सख्ती दिखाई जा रही है। साथ ही साथ राज्य के सभी जिलों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और बाजारों में भी लोगों पर नजर रखी जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि वो स्वास्थ्य जांच में तेजी लाएं। साथ ही साथ कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जरुरी से जरुरी कदम उठाये। ताकि इस संक्रमण को कंट्रोल किया जा सके।

0 comments:
Post a Comment