खबर के मुताबिक बिहार के कई जिले के आसमान में 26 नवंबर से बादल छाये रहेंगे। साथ ही साथ तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व दिशा से एक दो दिनों के लिए हवा चलेगी। इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती हैं।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस साइक्लोन के असर से बिहार में बारिश हो सकती हैं और बिहार समेत पूरे मैदानी हिस्से में तापमान भी गिर सकता हैं। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं और कपकपी भी बढ़ सकती हैं। पछिया हवा के असर से बिहार में कनकनी का असर बढ़ता जा रहा है।

0 comments:
Post a Comment