खबर के अनुसार चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) पश्चिमी थिएटर कमांड से देश के पश्चिमी क्षेत्रों में J-16 लड़ाकू विमानों की तैनाती करने के आदेश दिए हैं। चीन भारत से लगी सीमाओं पर मल्टीरोल लड़ाकू विमान को तैनात कर रहा हैं।
एक ताजा रिपोट के मुताबिक चीन जे-16 फाइटर जेट को भारत से लगी बॉर्डर पर तैनात कर रहा हैं। हालांकि अभी तक ये साफ़ नहीं हुआ है की चीन इन इलाकों में कितने फाइटर जेट को तैयार कर रहा हैं। लेकिन ये साफ़ है की वो इन इलाकों में अपनी ताकत को मजबूत करने में जुटा हैं।
वहीं अगर बात भारत की करें तो भारत ने भी चीन को टक्कर देने के लिए अपनी तैयारी कर रखी हैं। बता दें की चीन से निपटने के लिए भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपने नए और घातक राफेल लड़ाकू विमानों की तैनात किया है। इन इलाकों में भारतीय सेना की पकड़ मजबूत और बेहतर हैं।

0 comments:
Post a Comment