मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में शारीरिक अक्षमता और बढ़ती उम्र के कारण पुलिस सेवा के लिए अनफिट पाए गए तीन दरोगा समेत 11 पुलिस कर्मियों को रिटायर कर दिया गया हैं। आने वाले दिनों में और कई पुलिस वालों पर कारवाई हो सकती हैं।
खबर के अनुसार यूपी सरकार ने 31 मार्च 2020 तक 50 साल या उससे अधिक की आयु पूरी कर चुके पुलिस वालों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का आदेश दिया हैं। इसमें पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल, सिपाही और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।
सरकारी आदेश के बाद अब विभाग की ओर से ऐसे पुलिस वालों की लिस्ट तैयार करने कारवाई की जा रही हैं और उन्हें रिटायर किया जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment