यूपी में मास्क न लगाने पर होगी सख्त कारवाई, चल रही जबरदस्त चेकिंग

न्यूज डेस्क: यूपी में कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए यूपी सरकार अलर्ट हो गई हैं और अपने अधिकारियों को कई तरह के दिशा निर्देश दे रही हैं ताकि यूपी में कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार ने राज्य में रहने वाले सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक यूपी में अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के भीड़-भाड़ के इलाकों में दिखाई देता हैं तो पुलिस उसपर कारवाई कर सकती हैं। साथ ही साथ जुर्माना भी लगा सकती हैं।

बता दें की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 4000 से अधिक लोगों का मास्क न पहनने पर चालान किया है। साथ ही साथ करीब 75 लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया हैं। इसलिए अगर आप यूपी के किसी भी शहर में रहते हैं तो आप घर से मास्क लगाकर ही निकले।

उत्तर प्रदेश के शहर के प्रमुख बाजार चौक पर पुलिस प्रशासन मास्क की चेकिंग कर रही हैं। साथ ही साथ बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर सख्त कारवाई की जा रही हैं। बिना मास्क गुजरने वाले बाइक सवार और कार वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही हैं।

0 comments:

Post a Comment