खबर के मुताबिक आज से बिहार में स्पेशल जांच अभियान चलाया जायेगा। मंगलवार से बगैर मास्क के पकड़े जाने पर पटना पुलिस सख्त कार्रवाई करने वाली है। साथ ही साथ आप पर भारी जुर्माना भी लगा सकती हैं। इसलिए घर से आप मास्क लगाकर ही निकले।
बता दें की बिना मास्क के सड़क पर घूमते या गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर सख्त कारवाई होगी। पटना के प्रभारी एसएसपी अमरकेश दारपीनेनी ने कहा है की कोविड के नियमों को लगातार तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस एफआईआर भी दर्ज कर सकती है।
आपको बता दें की तमाम भीड़भाड़ वाली जगहों और चौक-चौराहों पर पुलिस किसी भी वक्त चेकिंग लगा सकती है तथा बिना मास्क के दिखाई देने वाले लोगों पर कारवाई कर सकती है और जुर्माना भी लगा सकती हैं। इसलिए आप इन बातों का ध्यान रखें।

0 comments:
Post a Comment