मोदी राज में और ताकतवर हुआ भारत, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

न्यूज डेस्क: एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में जब से मोदी की सरकार आई हैं तब से भारत की विदेश निति में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला हैं। इससे भारत की ताकत में भी वृद्धि हुई हैं और भारत की शक्ति विश्व पटल पर तेजी के साथ बढ़ी हैं।

लंदन स्थित एक वैश्विक विचार समूह इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटजिक स्टडीज (आईआईएसएस) के एक रिपोट के मुताबिक नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य ताकत लगातार मजबूत हो रही है। साथ ही साथ भारत के सैन्य बजट में भी वृद्धि की जा रही हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है की मोदी राज में भारतीय सेना के लिए कई आधुनिक हथियार के डील किये गए हैं। जिससे भारतीय सेना आधुनिक होती जा रही हैं। इतना ही नहीं मोदी को सत्ता में आने के बाद भारत का ध्यान पाकिस्तान से हटकर चीन की ओर ज्यादा केंद्रीय हुआ है।

आपको बता दें की पिछले कुल सालों में मोदी सरकार ने जिन हथियारों की खरीद को मंजूरी दी है उनमें लाइट मशीन गन, असॉल्ट राइफल्स और स्नीपर राइफल्स आदि शामिल हैं। साथ ही साथ अमेरिका से चिनूक, अपाचे, रोमियो की भी डील हुई हैं। तो वहीं रूस से S-400 मिसाइल की भी डील हुई हैं। इससे भारत की ताकत में लगातार वृद्धि होती जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment