पटना, बेगूसराय, नवादा, नालंदा में भारी बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, बेगूसराय, नवादा, नालंदा में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने बिहार के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ इन जिलों में बारिश होने की चेतावनी दी हैं।

खबर के अनुसार दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया के कुछ इलाकों में बारिश होने की सम्भावना दिखाई दे रही हैं। इन जिलों में आसमानी बिजली गिरने के भी आसार नजर आ रहे हैं। इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें। 

बता दें की दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया में भी कई जगहों पर बारिश होगी। ट्रफ लाइन उत्तर पूर्वी बिहार से दक्षिण ओडिशा तक झारखंड और पश्चिम बंगाल तक जा रही है। जिससे इन इलाकों में बारिश हो सकती हैं। 

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिले जैसे की बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद में गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में वज्रपात होने की भी सम्भावना बनी हुई हैं।  

0 comments:

Post a Comment