बिहार के 9 शहरों में नई जेल बनाने की तैयारी, आदेश जारी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के जेलों में कैदियों की अधिक संख्या होने से नए कैदियों को रखने में दिक्कत हो रही हैं। इसी को देखते हुए राज्य के 9 शहरों में नई जेल बनाने की तैयारी चल रही हैं।

खबर के अनुसार गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र यादव ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद में संजय प्रकाश के एक सवाल पर जवाब देते हुए यह जानकारी दी हैं। उन्होंने कहां है बिहार के इन शहरों में बहुत जल्द नई जेल बनाई जाएगी।

बता दें की बिहार के राजगीर, रजौली, मढौरा, महाराजगंज, हथुआ, चकिया, पकड़ी दयाल, महनार और सिमरी बख्तियारपुर में क़ैदियों को रखने के लिए नई जेल बनाई जाएगी। इन जिलों में कम से कम एक हजार कैदियों को रखने की व्यवस्था होगी।

वहीं बिहार के पटना के पालीगंज और अरवल में भी मंडल उपकारा का निर्माण चल रहा है। जबकि जमुई, औरंगाबाद और भभुआ में नए कारा उप भवन का निर्माण भी किया जा रहा हैं। बहुत जल्द बिहार के इन जिलों में भी कैदियों को रखा जायेगा।

0 comments:

Post a Comment