बिहार राजस्व विभाग में 4 हजार 353 पदों पर होगी बहाली

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्व विभाग 4 हजार 353 पदों पर बहाली करेगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

खबर के अनुसार बिहार के भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने जानकारी देते हुए कहा कि विभाग में दो माह के अंदर 4 हजार 353 पदों पर बहाली होगी। साथ ही साथ विभाग में जितने भी पद खाली हैं उन सभी पदों को जल्द से जल्द भरा जायेगा।

बता दें की बिहार में भूमि संबंधी सभी कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है। लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण तय समय पर कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही साथ बिहार के 20 जिले में भूमि सर्वे का कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस काम में भी देरी हो रही हैं।

कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए अक्टूबर माह तक बहाली पूरी करने की बात कही जा रही हैं। इसकी जानकारी खुद मंत्री रामसूरत राय ने दी हैं। आपको बता दें की भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली को लेकर बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment