खबर के अनुसार बिहार के पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, नालंदा, गया समेत सभी शहरों में जमीन की लम्बाई नापने के लिए गज, हाथ, गट्ठा एवं जरीब का उपयोग किया जाता हैं। जबकि क्षेत्रफल मापने के लिए उनवांसी, कचवांसी, बिसवांसी, बिस्सा एवं बीघा का उपयोग होता हैं।
जमीन के लम्बाई मापने के मात्रक।
1 गज = 1 यार्ड, 0.91 मीटर, 36 इंच
1 हाथ = 0.5 (आधा) गज, 18 इंच, 1.5 फीट
1 गट्ठा = 5.5 हाथ, 2.75 गज, 99 इंच
1 जरीब = 55 गज।
जमीन के क्षेत्रफल मापने के मात्रक।
1 उनवांसी = 0.8361 वर्ग मीटर, 4.5025 वर्ग इंच, 0.17015625 वर्ग फुट
1 कचवांसी = 20 उनवांसी
1 बिसवांसी = 1 वर्ग गट्ठा, 7.5625 वर्ग गज, 9801 वर्ग इंच
1 बिस्सा = 20 बिसवांसी, 20 वर्ग गट्ठा
1 कच्चा बीघा = 6 2/3 Bissa (6 2/3 बिस्से), 1008 वर्ग गज + 3 वर्ग फुट, 843 वर्ग मीटर
1 पक्का बीघा = 1 वर्ग जरीब, 3 कच्चा बीघा, 20 बिस्से, 3025 वर्ग गज, 2529 वर्ग मीटर, 27225 वर्ग फ़ीट।

0 comments:
Post a Comment