धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पटना से 35 किलोमीटर दूरी पर स्थित विक्रम के मां दक्षिणेश्वरी मंदिर में मां दुर्गा 9 रूपों में विराजमान रहती हैं। नवरात्रि के समय दूर-दूर से लोग इस मंदिर में मां दुर्गा की पूजा आराधना करने के लिए आते हैं।
आपको बता दें की नवरात्री के समय इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस मंदिर में दूरदराज से लोग अपनी मनोकामना लिए मां अंबे के दर पर अपनी अर्जी लगाते हैं। साथ ही साथ मां दुर्गा के सभी रूपों का भी दर्शन करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के दूसरे तले पर मां दुर्गा के नौ रूप में प्रतिमा विराजमान हैं। वहीं मंदिर के निचले तले पर मां दक्षिणेश्वरी काली के रूप में, प्रथम तल्ले पर 10 महाविद्या काली की प्रतिमा विराजमान है। आप नवरात्रि में यहां पूजा करने जा सकते हैं। आपको सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।
0 comments:
Post a Comment