बिहार के लाल का अमेरिका में कमाल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने माना लोहा

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बिहारियों का दबदवा पूरी दुनिया में दिखाई दे रहा हैं। बिहार के लोग अपनी मेहनत के दम पर देश-दुनिया में बिहार के नाम को रोशन कर रहें हैं। एक ऐसी ही खबर अमेरिका से आ रही हैं जिसे जानकर आपको बिहारी होने पर गर्व होगा।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन (Harvard University) के छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर हुए चुनाव में बिहार के शरद सागर ने जीत हाशिल की हैं। सबसे बड़ी बात यह है की इस चुनाव में करीब 50 देश के छात्रों ने वोट दिया था।

आपको बता दें की बिहार के लाल शरद सागर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में 9 प्रत्याशियों को हराते हुए छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की। ये भारत के साथ साथ बिहार के युवाओं के लिए भी एक बड़ी और गर्व करने वाली बात हैं।

साल 2016 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी शरद सागर को एकमात्र भारतीय के रूप में व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। सागर को साल 2016 में नॉर्वे में होने वाले नोबेल शांति पुरस्कार समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। उन्हें फोर्ब्स ने 30 साल तक की आयु के 30 सबसे प्रभावशाली उद्यमियों की सूची में भी शामिल किया हैं।

0 comments:

Post a Comment