Navaratri 2021: बिहार में एक ऐसा दुर्गा मंदिर जहां देवी को चढ़ाते हैं गांजा

PATNA धर्म डेस्क: आपने अक्सर सुना होगा की भगवान शिव पर गांजा, भांग, धतूरा और दूध चढ़ाए जाते हैं। लेकिन बिहार में एक ऐसा मंदिर मौजूद हैं जिस मंदिर में मां दुर्गा पर गांजा और दूध चढ़ाया जाता हैं। नवरात्रि के समय दूर-दूर से लोग मां दुर्गा पर गांजा और दूध चढ़ाते हैं।

बता दें की यह मंदिर खगड़िया जिले के धमारा स्टेशन के पास हैं। मानसी-सहरसा रेलखंड पर स्थित इस स्टेशन पर बने इस मंदिर में मां दुर्गा के कात्यायिनी स्वरूप की पूजा-अर्चना होती है। यहां जो भी लोग सच्चे मन से माता की आराधना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

शास्त्रों के अनुसार यह मंदिर कोसी क्षेत्र का प्रमुख शक्तिपीठ है। ऐसी मान्यता है कि इस जगह पर मां सती की बाईं भुजा गिरी थी। जिसके बाद से लोग यहां पूजा करते हैं। कात्यायिनी का रूप होने के कारण यहां दशहरा के समय षष्ठी को विशेष पूजा होती है। 

आपको बता दें की यहां सोमवार और शुक्रवार को लोगों की भीड़ के कारण मेले जैसा दृश्य होता है। यहां नवरात्रि के समय दूर-दूर से लोग माता का दर्शन करने आते हैं। साथ ही साथ माता का पूजा करते हैं। इससे उनके जीवन पर माता की कृपा बनी रहती हैं।

0 comments:

Post a Comment