बिहार में 18 अक्टूबर तक पुलिसवालों की छुट्टी रद्द, आदेश जारी

न्यूज डेस्क:  बिहार में नौकरी करने वाले पुलिसवालों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं।

खबर के अनुसार दुर्गा पूजा को देखते हुए पटना स्थित पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश जारी किया है की राज्य पुलिस के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। पुलिस कर्मियों को अपने-अपने इलाकों में उपस्थित रहना होगा।

आपको बता दें की पुलिस मुख्यालय के आईजी की तरफ से जारी किए गए आदेश में पटना सहित राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को यह निर्देश दिया गया हैं। साथ  ही साथ अपने जिले में इस आदेश को लागू करने को कहा गया हैं।

इस आदेश में कहा गया है की सीआईडी, एटीएस और रेल पुलिस के अलावे बाकी अन्य इकाइयों पर भी यह नियम लागू होगा। मिली जानकारी के मुताबिक पूरे बिहार में दुर्गा पूजा के मौके पर प्रशासनिक इंतजाम और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए ये कदम उठाये गए हैं।

0 comments:

Post a Comment