राहत ! बिहार के 8 जिलों में घट गए बालू के दाम, जानिए नया रेट?

न्यूज डेस्क: बिहार में घर मकान बना रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर आ रही हैं। बिहार कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य के कई जिलों में शनिवार से बालू खनन का काम शुरू हो गया हैं। जिसका असर इन जिलों में दिखाई देने लगा हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवादा, वैशाली, अरवल, बांका, बेतिया, मधेपुरा, किशनगंज और बक्सर जिलों में शनिवार से बालू खनन शुरू किया गया हैं। जिसके कारण बालू बेचने वाले व्यापारी पहले से मौजूद बालू को सस्ते रेट पर बेचने लगे हैं।

बालू बेचने वाले कारोबारियों के मुताबिक बालू खनन शुरू होने के बाद जिले में बालू की हो रही किल्लत दूर हो जाएगी और बाजार में भरपूर मात्रा में बालू उपलब्ध होगा। जिसके कारण बालू के दामों में गिरावट हो रही हैं। अब यहां के लोगों को सरकारी रेट पर बालू मिलेगा।

आपको बता दें की बालू खनन बंद होने से पिछले कुछ महीने से बिहार में बालू की किल्लत चल रही थी। लेकिन नवादा, वैशाली, अरवल, बांका, बेतिया, मधेपुरा, किशनगंज और बक्सर जिलों में बालू की किल्लत दूर होने वाली हैं। अब लोगों को पहले से तय रेट पर बालू मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment