स्पाइसजेट द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली और मुंबई का किराया छठ पर्व से पूर्व लगभग दोगुना हो गया है। हालांकि महंगी टिकट होने के बावजूद लोग दिवाली और छठ के मौके पर अपने घर आने के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कर रहें हैं।
आपको बता दें की इस बार दीपावली चार नवंबर 2021 और छठ 10 नवंबर 2021 को है। लेकिन छठ से पूर्व नई दिल्ली से दरभंगा आने के लिए लोगों को दोगुनी से ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ रही है। यहीं हाल मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से भी हैं।
छठ पर फ्लाइट से घर आना महंगा, जानिए विमान किराया।
नई दिल्ली से दरभंगा आने के लिए 7 नवंबर को 9633 रुपये, 8 नवंबर को 10143 रुपये, जबकि नौ नवंबर को 10,039 रुपये किराया है।
मुंबई से दरभंगा आने के लिए 7 नवंबर को 12556 रुपये, 8 नवंबर को 11296 रुपये, 9 नवंबर को 10718 रुपये और 10 नवंबर को 11874 रुपये किराया हैं।
टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट : https://beta.spicejet.com/

0 comments:
Post a Comment