बिहार में सभी जमीन मालिकों को सरकार ने दी बड़ी राहत

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले सभी जमीन मालिकों के लिए राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने कहा है की अगले साल के मार्च तक जमीन का लगान और म्यूटेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से होगा।

अगर कोई जमीन मालिक अपने जमीन का लगान भरना चाहते हैं तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से भर सकते हैं। वहीं जमीन का म्यूटेशन भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता हैं। इसको लेकर निर्देश जारी किये गए हैं।

आपको बता दें की इससे पहले बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने कहा था की बिहार में सितंबर के बाद जमीन के लगान और म्यूटेशन सिर्फ ऑनलाइन के माध्यम से किया जायेगा। लेकिन अब इसके समय सीमा में विस्तार किया गया हैं।

भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के निर्देशानुसार साल 2022 के मार्च महीने तक म्यूटेशन और लगान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होगा। हालांकि इसके बाद इसकी प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन कर दी जाएगी। इसको लेकर निर्देश जारी किये जाएंगे। 

ऑनलाइन लगान जमा करने के लिए वेबसाइट : http://biharbhumi.bihar.gov.in/

0 comments:

Post a Comment