खुशखबरी: पटना चिड़‍ियाघर में आज से नहीं लगेगा प्रवेश शुल्‍क

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। अगर आप पटना चिड़ियाघर घूमना चाहते हैं तो आप जल्द से जल्द घूम लें। क्यों की दो से आठ अक्‍टूबर तक संजय गांधी जैविक उद्यान में लोगों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा। आप मुफ्त में चिड़ियाघर घूम सकते हैं।

खबर के अनुसार राज्‍य सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने गांधी जयंती एवं वन्‍य प्राणी सप्‍ताह के अवसर पर बोलते हुए ये जानकारी दी हैं। आप चाहें तो आज से आठ अक्टूबर तक पटना चिड़ियाघर फ्री में देख सकते हैं।

आपको बता दें की आजादी के अमृत महोत्‍सव के अवसर पर बिहार म्‍यूजियम के साथ संजय गांधी जैविक उद्यान की ओर से वन्‍यप्राणी सप्‍ताह का आयोजन किया जा रहा है।  इसी को देखते हुए पटना चिड़ियाघर में प्रवेश शुल्क निशुल्क किया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यहां तीन अक्‍टूबर को स्‍कूली बच्‍चों के लिए वन्‍यजीव पर आधारि‍त चित्रकारी एवं क्विज का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कई तरह के प्रतियोगिता भी आयोजित किये जाएंगे चिड़ियाघर के कर्मियों के बीच कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment