IPL 2021: नंबर-1 की कुर्सी हथिया ले गया धोनी का धुरंधर

न्यूज डेस्क: चेन्नई सुपर किंग के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ अपने कप्तान धोनी के भरोसों पर खरे उतर रहें हैं। इन्ही की बल्लेबाजी का नतीजा हैं की चेन्नई सुपर किंग आईपीएल 2021 के पॉइंट टेबल पर पहले स्थान पर कब्जा जमाये बैठा हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी की रैकिंग में सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान से पहले स्थान पर आ गए हैं। कल उन्होंने राजस्थान के खिलाफ शानदार शतक भी लगाया तथा अपने सिर पर ऑरेंज कैप भी पहन लिया।

आपको बता दें की जिस बल्लेबाज के बल्ले से सबसे अधिक रन इस टूर्नामेंट में निकलते हैं।  उसके सिर पर ऑरेंज कप सजती है। पहली पार चेन्नई सुपर किंग के इस सलामी बल्लेबाज के सिर पर ऑरेंज कप सजा हैं। ऋतुराज गायकवाड़ इसके सही हकदार भी हैं।

नंबर-1 की कुर्सी हथिया ले गया धोनी का धुरंधर।

1.ऋतुराज गायकवाड़  ने 12 मैच में 508 रन बनाये हैं। 

2. केएल राहुल ने 11 मैच में 489 रन बनाये हैं।

3. संजू सैमसन ने 12 मैच में अबतक 479 रन बनाये हैं।

4. शिखर धवन ने अबतक 12 मैच में 462 रन बनाये हैं।

5. फाफ डु प्लेसी ने अबतक 12 मैच में 460 रन बनाये हैं। 

0 comments:

Post a Comment